छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भारतीय जनता पार्टी का 47 वाँ स्थापना दिवस चांपा में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया…

चांपा जांजगीर 06 अप्रैल 2026

आज दिनांक 6/4/26 दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी 47 वां स्थापना दिवस बूथ क्रमांक 52 और 53 में श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं भाजपा ध्वज फहराकर कार्यकर्ता एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत जी मंडल के उपाध्यक्ष मंगल चंद देवांगन जी मंडल मंत्री गौतम यादव जी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश जयसवाल जी वार्ड पार्षद  भगवंतीन साहू जी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं बूथ 53 के अध्यक्ष विक्रांत बघेल जी बूथ क्रमांक 52 के अध्यक्ष केशव देवांगन जी युवा मोर्चा के महामंत्री आदर्श पांण्डेय जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष गंगाराम मांझी जी, आदित्य सोनी जी एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे



भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला जांजगीर चांपा के भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें कार्यकर्ताओं के घरों में कमल ध्वज लगाया गया।कई बूथों में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया तो कई बूथों में घर घर कमल ध्वज लगा कर मोहल्ले में भाजपा संगठन की रीति नीति बताते हुए संगठन से जुड़ने का आग्रह किया गया। जिला सह संयोजक गिरीश मोदी के द्वारा भी चांपा मंडल के झुग्गी झोपड़ी वाले मोहल्ले के घरों में कमल ध्वज लगा कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित लोगो से संपर्क किया गया।उक्त स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं जिला सह संयोजक गिरीश मोदी,भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री गणेश श्रीवास,भाजपा वरिष्ठ नेता महाराजा सीता राम गुहा,विद्या भूषण गोपाल,राजेंद्र यादव,बैजू सिदार,भुजबल यादव आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button