छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीतिक

कांग्रेस के पुर्व छत्तीसगढ सचिव और नेता राघवेन्द्र पाण्डेय करेंगे भाजपा प्रवेश ? दो दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता और पद से दे चुके हैं इस्तीफ़ा…

चाम्पा जांजगीर 29 अप्रैल 2024



छत्तीसगढ़ कांग्रेस सचिव का पद और पार्टी की सदस्यता छोड़ने के बाद कांग्रेस के पुर्व नेता राघवेन्द्र पाण्डेय के भाजपा प्रवेश की अटकलें लगाई जा रही है। भाजपा के तेजतर्रार युवा चेहरे युद्धवीर सिंह जुदेव से राघवेन्द्र पाण्डेय के पारिवारिक रिश्तों तथा भाजपा प्रवेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जशपुर महाराज दिलीप सिंह जूदेव का सम्मान राज्य के सभी दल के नेता करते हैं। मै भी जूदेव परिवार का सम्मान करता हूँ ।कुमार युद्धवीर से उनके अंतिम सांस तक मैने रिश्ता निभाया है यह किसी से छिपा नही है।

बघेल और सिंहदेव भी जूदेव का सम्मान करते हैं

राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जूदेव परिवार के सम्मान में कांग्रेस नेता महाराज टीएस सिंहदेव ने कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव के खिलाफ चंद्रपुर जाने से मना कर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा को कांग्रेस की बघेल सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ विदा किया था। उन्होंने कहा कि राजनितिक विचारों से अलग होने बाद भी कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव जी और मेरे बीच भरोसे का सम्बन्ध था, वे मुझे अपना बड़ा भाई मानते थे,यह मेरे लिए गौरव की बात है। व्यक्तिगत जीवन में जूदेव परिवार का शुभचिंतक था और हूं यह किसी से छिपा नही है।

आखरी सांस तक भाजपा के युद्धवीर

जूदेव को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जशपुर को वह स्थान नही मिल पाया था जो मिलना चाहिए था इसका कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव को टिस जरूर था ,पर वे अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव की तरह अपनी आखरी सांस तक भाजपा के प्रति समर्पित थे। वे जशपुर के माटीपुत्र और अपने परिवार के सदस्य विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते थे। जशपुर को न्याय मिला पर अफसोस यह देखने को कुमार युद्धवीर हमारे बीच नही रहे । राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा भविष्य को तो कोई नही जानता है,पर अभी किसी राजनितिक दल में प्रवेश का उनका कोई इरादा नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button