आंधी आते ही गिरकर टूट गईं महाकाल कॉरिडोर की 6 मूर्तियां, 351 करोड़ में हुआ था निर्माण सात महीने पहले पीएम मोदी ने किया था का उद्घाटन…

चांपा 29 मई 2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में उज्जैन के श्री महाकाल लोक कॉरिडोर का उद्घाटन किया था. रविवार को आई तेज आंधी के बाद कॉरिडोर में लगाई गईं 6 मूर्तियां अपनी जगह से गिर गईं और टूट गईं. हादसे के वक्त कॉरिडोर श्रद्धालुओं से भरा था. अच्छी बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस कॉरिडोर को बनाने में 351 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. अब उज्जैन के जिलाधिकारी ने कहा है कि लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और जिन मूर्तियों को नुकसान पहुंचा है उनकी जगह पर ठेकेदार नई मूर्तियां लगवाएंगे क्योंकि पांच साल तक देखरेख का जिम्मा उनका ही है।
उज्जैन के जिलाधिकारी ने स्वीकार किया कि मूर्तियों और गलियारे के काम में गुजरात की कंपनियों को लगाया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ महीने पहले 900 मीटर लंबे श्री महाकाल लोक कॉरिडोर के पहले चरण का लोकार्पण किया था. कुल 856 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पहले चरण में श्री महाकाल लोक को 351 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर का मंदिर उज्जैन में स्थित है. यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

10 फीट ऊंची थीं मूर्तियां डीएम कुमार पुरुषोत्तम ने बताया, ‘श्री महाकाल लोक कॉरिडोर में 160 मूर्तियां हैं, जिनमें से छह मूर्तियां गिरकर टूट गईं. ये टूटी मूर्तियां वहां स्थापित किए गए सात सप्त ऋषियों में से हैं और करीब 10 फीट ऊंची थी. ठेकेदार नई मूर्तियां लगाएंगे क्योंकि पांच साल तक की देखरेख का जिम्मा भी उनका ही है. हम आगे के लिए भी नियम और सख्त कर रहे हैं और उनकी जवाबदारी तय करने वाले हैं.’ पुरुषोत्तम ने स्पष्ट किया, ‘गिरकर टूटी हुई मूर्तियां महाकाल मंदिर के अंदर नहीं थीं, वे श्री महाकाल लोक कॉरिडोर में थीं।

