कोसा कांसा कंचन का शहर चांपा डूबा अंधेरे में,शहर के मुख्य मार्ग से लेकर सभी तरफ की स्ट्रीट लाइटें बंद, मवेशियों से भी टकराने का खतरा,कुछ जगह की लाइट वारंटी में, जल्द सुधार की आवश्यकता…

चांपा जांजगीर 08 अगस्त 2025
कोसा कांसा कंचन के शहर में स्ट्रीट लाइटों के न जलने से चांपा शहर में ब्लैकआउट जैसी स्थिति है ।कुछ मार्गों पर लाइट लगे 1 वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है जिसे वारंटी के तहत बदला जा सकता है और मुख्य मार्ग पर मवेशियों के होने से अंधेरे में राहगीरों के टकराने की संभावना है ।

नगर में भाजपा की सरकार को आए 1 वर्ष से अधिक का समय हो गया लेकिन 60 वर्ष से पुराने गेमन पुल के नवनिर्माण पर अभी तक कोई कार्य डबल इंजन की सरकार द्वारा नहीं किया गया है । पुल पर साल भर पहले सोलर लाइट लगाई गई थी जिसमें पाइप का ज्वाइंट सही नहीं होने से एक दो खंभे टूटकर नदी में गिर गए हैं और बाकियों का भी हाल देखरेख के अभाव में बुरा है । वहीं चांपा रेलवे स्टेशन के Y पुल में अभी तक स्ट्रीट लाइट न लग पाना शहरवासियों को मायूस कर रहा ।भाजपा की सरकार नगर वासियों के हित में कितनी जल्द सुविधा मुहैया कराएगी यह देखने की बात है ।




