छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान पहली बार आयोजित हुआ…

चांपा जांजगीर 17 अगस्त 2025


जांजगीर चांपा जिले के चांपा एसडीओपी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुभाग क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया जिससे
पुलिस अधिकारियों और जवानों में उत्साह का माहौल रहा|
समारोह में एसडीओपी यदुमणि सिदार ने सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हए कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नही बल्कि जनता की सुरक्षा और उनके विश्वास को कायम रखना भी है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित किए गए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने- अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में विशेष योगदान दे चुके है।


इस मौके पर बिर्रा टीआई जय साहु ने भी इस पहल को सराहते हए कहा कि पहली बार आयोजित ऐसा कार्यक्रम निश्चित रूप से पुलिस विभाग के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढेगा और उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी| कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी इस आयोजन को सकारात्मक बताते हए इसे विभाग की छवि को और मजवूत करने  वाला कदम  कहा। अनुभाग चांपा  के अतंर्गत आने वाले थाना शिवरीनारायण  के अधिकारी / कर्मचारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण सहा उप निरी राम प्रसाद बघेल. प्रभारी पुलिस सहा केन्द्र राहौद, सहा उप निरीषक कपिल साहु प्र॰आर॰ तारिकेश पाण्डेय॰ प्र॰आर. विजय निराला आरक्षक प्रवीण साहु आरक्षक राजकमार कश्यप. महिला आरक्षक पूजा कटकवार,
आरक्षक बजेश घतलहरे आरक्षक लक्षमीकांत लहरे थाना बिर्रा के अधिकारी / कर्मचारी निरीक्षक जयकुमार साहु थाना प्रभारी बिर्रा सहा उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय॰ प्र.॰ आरक्षक अनिल अजगल्ले
आरक्षक सनोहर जगत. आरक्षक दीपक तिवारी आरक्षक दिलीप कश्यप॰ थाना सारागांव के अधिकारी / कर्मचारी निरीक्षक सावन सारथी॰ थाना प्रभारी सारागांव सउनि राजेश सिंह सउनि के के॰कोसले प्र. आरक्षक अर्जुन जांगड़े आरक्षक चन्द्रहास लहरे आरक्षक रामायण सिंह कंवर, आरक्षक रामखिलावन भारद्वाज. थाना बम्हनीडीह के आधिकारी / कर्मचारी उप निरीक्षक केपी॰ सिंह॰ थाना प्रभारी बम्हनीडीह॰ प्र. आरश्षक सुनील सिसोदिया आरक्षक शैलेन्द्र राठौर॰ आरक्षक दिलीप माथुर थाना चांपा के आधिकारी / कर्मचारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा उप निरीक्षक बी॰एस. लकडा़ उप निरीक्षक उपेन्द्र मिश्रा॰ सहा उप निरी्षक अरूण सिंह. प्र॰आर॰ विरेन्द्र भानु. प्रआर.
विरेन्द्र टण्डन॰ आरक्षक   रूप नारायण बरेठ आरक्षक शीतल राठौर आरक्षक   कैलाश चन्द्र यादव,आरक्षक  विरेश सिंह. आरक्षक शंकर राजपूत, आरक्षक आकाश कलोसिया आरक्षक भुपेन्द्र गोस्वामी
आरक्षक जेकब ति्की, महिला आरक्षक शकुंतला नेतामक़ आरक्षक गोपेश्वर सिंह॰ आरक्षक   पंचराम पटेल.   आरक्षक   चन्द्रकांत  विजनेर अनुविभागीय  आधिकारी   पुलिस   कार्यालय   चाम्पा   के
आधिकारी / कर्मचारी सउनि केशव साह प्रआर. अजय च्तुर्वेदी, आरक्षक उत्तम सोनी॰ सैनिक प्रहलाद तिवारी आरक्षक चालक दशरथ कॅंवट, आरक्षक दिनेश महंत कल ५० अधिकारी / कर्मचारियों को प्रंशसा पत्र व मोमेन्टो से सम्मानित किया गया कार्यक्म का सफल संचालन प्रआर॰ अजय कृष्ण चतुर्वेदी के द्वारा किया गया पहली बार अन. अधि. प़॰ चांपा कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह ने पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना भर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button