
चांपा जांजगीर 11 अक्टूबर 2025
बता दें कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़े छात्र संगठन है ,जिसकी चांपा की इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार दिनांक 10/10/2025 को किया गया जिसमें दिगंबर सिंह बैस चांपा नगर के (नगर मंत्री)बनाये गये है ।
एम.एम.आर.पीजी कॉलेज के अध्यक्ष प्रवीण महंत बनाए गए हैं व कॉलेज मंत्री अनुराधा द्विवेदी को बनाया गया है।

साथ ही कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गये विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की दायित्वों घोषणा संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे शिक्षा जगत में तमाम रचनात्मक कार्यों के माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान करते हुए विद्यार्थी परिषद को एक नई पहचान देंगे व हर स्टूडेंट्स तक लेकर चलेंगे तथा छात्रों के बीच सामाजिक व राष्ट्रीय चेतना के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे ।





