छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिवस पर सफलता संकल्प उत्सव 2025 में शामिल होंगे यूथ आईकन ओपी चौधरी,प्रेरणा सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान,जनरल नालेज चैंपियन और मोटिवेशन कैरियर मेला आज…

चांपा जांजगीर 16 अक्टूबर 2025

हरि लीला ट्रस्ट बनारी नैला जांजगीर के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिवस के अवसर पर आज दिनांक 16 अक्टूबर को सफलता संकल्प उत्सव 2025 में यूथ आईकॉन और छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी शामिल होंगे। उत्सव के साथ-साथ प्रेरणा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र सम्मान, जनरल नॉलेज चैंपियन और मोटिवेशनल सेशन करियर मेला भी आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर-चांपा, विशिष्ट अतिथि ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर-चांपा ,विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र सिंह विधायक अकलतरा ,विशिष्ट अतिथि नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ,विशिष्ट अतिथि जन्मेजय महोबे कलेक्टर जांजगीर चांपा, विशिष्ट अतिथि विजय पांडे एसपी जांजगीर-चांपा की उपस्थिति रहेगी ।




