छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से चांपा जांजगीर के मध्य हसदेव नदी पर बनेगा नया पुल,वर्ष 2015 के प्रस्ताव के आधे कीमत पर बनने वाला यह पुल चढ़ेगा भ्रष्टाचार की भेंट ?

चांपा जांजगीर 15 नवंबर 2025

60 वर्ष में तो लोग रिटायर हो जाते हैं लेकिन चांपा और जांजगीर को जोड़ने वाला गेमन पुल 60 वर्ष बाद भी अपनी सेवा दे रहा ।शायद इसलिए क्योंकि यह अंग्रेजों के जमाने का बना है तब भ्रष्टाचार नहीं था भय था कि काम बेहतरीन किया जाना चाहिए। आज के इंजिनियर और ठेकेदार मिलकर ऐसा पुल बना रहे की 2 साल बाद स्थिति चिंताजनक हो जाती है ।

देखने की बात अब यह होगी कि जिस पुल को बनाने 40 करोड़ का प्रस्ताव वर्ष 2015 में भेजा गया था उसके लिए अभी 16 करोड़ की स्वीकृति मिली है । आधा पुल बनाएगा PWD का सेतु विभाग ,या इसको भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया जाएगा।

विधायक ब्यास कश्यप

वर्ष 2022 में चांपा शहर की 6 मांगो को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने शहर वासियों के साथ धरना दिया था जिसमें नए गेमन पुल के साथ हसदेव कॉरिडोर की मांग शामिल थी,जाज्वल्य महोत्सव 2024 के दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के सामने भी इस मांग के साथ 7 बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button