छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विधायक जैजेपुर ग़िरफ़्तार, पुलिस ने आज पेश किया था धोखाधड़ी और गबन के मामले मे जिला न्यायालय मे 2 संदूक चालान, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल…

चांपा जांजगीर 9 जनवरी 2026

प्रार्थी राम कुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 46 वर्ष परसा पाली  थाना सारा गांव के द्वारा दी गई शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई शिकायत जांच पर आरोपी माननीय विधायक बालेश्वर साहू  विधायक विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर एवं गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी के साथ 42,78,000 रुपए की धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 420,467,468,471,34 भादवी का अपराध  दिनांक 03.10.2025 को कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध विवेचना एवं साक्ष्य संग्रह पर गौतम राठौर एवं माननीय विधायक  बालेश्वर साहू विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर जिला शक्ति के विरुद्ध अपराध धारा सिद्ध पाए जाने एवं मामले में विवेचना पूर्ण होने से अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में दिनांक 9.1.2026 पेश किया गया.. माननीय CJM न्यायालय द्वारा चालान लेने के उपरांत जेल वारंट बनाया गया.. जिसके उपरांत आरोपी द्वारा रेगुलर बेल के लिए उसी कोर्ट मे आवेदन दिया गया.. जिसे माननीय न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया.. पुलिस ने विधायक को जेल दाखिल कर दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button