
चांपा जांजगीर 15 जनवरी 2026
1 जुलाई 2022 से SUP सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोज़ल पर सरकार के द्वारा इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। वहीं सरकारी अहाते में खुले आम इसकी बिक्री की जा रही। चुचूहियापारा के अहाते में जब बात की तो वहां उपस्थित सुपरवाइजर ने खुलेआम बेचना स्वीकार किया ।

प्लास्टिक डिस्पोज़ल के कारण पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा, यहां तक कि पर्यटन वाली जगह भी इससे अछूती नहीं रह पा रही। जिसके कारण पर्यटन स्थल भी गंदे हो रहे । इनकी आसानी से उपलब्धता और अधिकारियों की अनदेखी से प्रकृति को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा और आगे चलकर आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रभावित होगी ।
सरकार और अधिकारियों को SUP सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त और प्रभावी कार्यवाही करने की आवश्यकता है । डिस्पोजल बनाने वाले कंपनी और फैक्ट्री का पता कर उसे सील भी किया जाना चाहिए ।





