छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

घुंडी नाला का बैरिकेटिंग कई जगह टूट गया है,प्रशासन को जल्द निर्माण शुरू करने की आवश्यकता ,विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से लछनपुर स्थित नाले में उच्च स्तरीय पुल की मिल चुकी है स्वीकृति…

चांपा जांजगीर 13 फरवरी 2026

पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 के तहत जांजगीर-चांपा के मध्य लछनपुर के पास नाला को घुंडी नाला के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह नाल घुंडी की तरह घूमते हुए हसदेव नदी में जा कर मिलता है ।विधायक ब्यास कश्यप के लगातार प्रयासों से घुंडी नाला पर पुल निर्माण एवं पुराने एन.एच. पर हसदेव नदी में जर्जर गेमन उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग निर्माण की प्रशासकीय मंजूरी प्राप्त हो गई है। विधायक ब्यास कश्यप ने इन दोनों परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल कराया था।

इसके बाद उन्होंने विभागीय मंत्री और सचिव से लगातार मुलाकात कर परियोजनाओं की प्रशासकीय मंजूरी दिलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 के तहत जांजगीर-चांपा के मध्य लछनपुर के पास घुंडी नाला में पुल निर्माण के लिए 5 करोड़ 41 लाख 10 हजार रुपए और पुराना एनएच पर हसदेव नदी में जर्जर गेमन उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 15 करोड़ 86 लाख 75 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

आसपास बेजा कब्जा भी हटाने की जरूरत है ताकि आवागमन में परेशानी न हो। आसपास कब्जाधारियों द्वारा रोड के बगल में गाड़ियों की रिपेयरिंग की जाती है जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button