छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
चांपा में होली त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न,एसडीओपी योगिता और निरीक्षक अशोक वैष्णव ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, देखें क्या सुझाव और सावधानियां जनता के लिए ली गई…

चांपा जांजगीर 19 फरवरी 2026
होली त्यौहार में दुर्घटना से बचाव और हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए दिनांक 19 फरवरी को शाम 5 बजे थाना चांपा में शांति समिति की बैठक सभी जनप्रतिनिधियों, आसपास ग्राम वासियों के साथ मीडिया के लोगो के साथ आहुत की गई थी। जिसमें कुछ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दिया जाए अन्यथा अभिभावक को कार्यवाही का सामना करना होगा। होली में मास्क लगाकर रोड में घूमने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सड़कों पर तीव्र गति और तीन सवारी में वाहन चलाने पर भी कार्यवाही की जाएगी ।

गौरव पथ में पिछले कुछ दिनों हुए दुर्घटना को देखते हुये गति अवरोधक लगाने के साथ स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने पर भी सहमति बनी ।घाट और सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान करने वालों पर भी कार्यवाही करने की बात थाना प्रभारी द्वारा की गई है ।




