थाना में बैठकर ही पासपोर्ट आवेदन के पते को वेरिफाई कर लेती है हमारी पुलिस,थाना जाना जनता की मजबूरी, अपराधी तत्व भी गलत पता देकर बनवा सकते हैं पासपोर्ट ?

चांपा जांजगीर 20 मार्च 2026
आमतौर पर पासपोर्ट के लिए पासपोर्ट ऑफिस में आवेदन देने के बाद आवेदक के पते और आपराधिक रिकार्ड की जांच के लिए थाने में आवेदन की कॉपी भेजी जाती है। आवेदक के द्वारा दिए गए पते पर जाकर पुलिस को उसके निवास और कितने समय से निवासी है उसकी जानकारी के साथ आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लेकर पासपोर्ट ऑफिस को भेजा जाता है । लेकिन थानों में आजकल आवेदक को बुलाकर वेरिफिकेशन कर लिया जाता है जिससे आपराधिक प्रवृत्ति वाले भी गलत पते पर आवेदन देकर अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं जो कि देश की छबि को भी नुकसान है ।

पुलिस की गलती और आम जनता को पासपोर्ट ऑफिस से पत्र मिलता है कि आप रायपुर पासपोर्ट ऑफिस में पुनः सारे कागजात लेकर आइए ।इससे जनता का समय और पैसा दोनों का बहुत नुकसान है ।पुलिस को अपने कार्यकलाप में सुधार की जरूरत है ताकि जनता को सेवा और सुरक्षा दोनों मिल सके ।




