छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते बिना नम्बर प्लेट के ट्रैक्टर,दुर्घटना के बाद पहचान छिपाने में मिलती है मदद, HSRP प्लेट लगाना हो चुका है अनिवार्य,यातायात विभाग के अधिकारी को निभानी चाहिए जिम्मेदारी…

चांपा जांजगीर 03 अप्रैल 2026

पिछ्ले वर्ष 2025 से परिवहन विभाग द्वारा 2019 से पुरानी सभी गाड़ियों में hsrp नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए बाकायदा कई जगह कैंप भी लगाए गए थे लेकिन इसके बाद भी चांपा शहर के अंदर ट्रैक्टरों को बिना नंबर प्लेट के धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ते देखा जा सकता है ।परिवहन कार्यालय जांजगीर चांपा में एक कक्ष को hsrp नंबर के लिए परिवहन अधिकारी गौरव साहू द्वारा आरक्षित तक किया गया है ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार को इन ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट लगाने बाध्य करने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटना के बाद वाहन की पहचान सुनिश्चित हो सके । रेत माफिया भी ऐसे बिना नंबर प्लेट के वाहन परिवहन में उपयोग करते है जिनपर भी अंकुश लगेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button