राधिका राठौर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया, भाजपा जिला महामंत्री ,भाजपा मंडल अध्यक्ष ,शक्ति पूर्व विधायक के साथ युवा मोर्चा के लोग रहे उपस्थित…

जांजगीर चांपा 1 अगस्त 2023
वार्ड 17 कैलाश नगर चांपा में वार्ड की सक्रिय महिलाओं का समूह राधिका राठौर के नेतृत्व में भाजपा की रीति नीति एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया, जिसमे श्रीमती राधिका राठौर ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता देश और समाज की सेवा करता है,अपना योगदान देता है ठीक उसी भावना से प्रेरित होकर हम सभी महिलाओं ने चांपा नगर के भाजपा संगठन से संपर्क साधा और भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष पुरुषोत्तम शर्मा,पूर्व सक्ति विधायक खिलावन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास,डॉक्टर राजू यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरीश मोदी,महामंत्री विक्रांत बघेल,विकास सोनी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आसपास की सैकड़ों महिलाओं के साथ भाजपा प्रवेश किया जिसमें राधिका राठौर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
