चाम्पाछत्तीसगढ़

चांपा मुख्य मार्ग हुआ अतिक्रमण का शिकार,बरपाली चौक गुप्ता नाश्ता के सामने सरकारी बोरिंग पर रखा है नाश्ता का कचरा डिब्बा,अधिकारी और जनप्रतिनिधि चेतावनी देकर झाड़ रहे पल्ला…

चांपा जांजगीर 27 अगस्त 2025




चांपा शहर का एकमात्र मुख्य मार्ग है जो कि इन दिनों दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक से भरा रहता है ।आने जाने वाले लोगों को हर पल हादसे का खतरा बना रहता है ।कई दुकान दार तो अपना नाश्ता ही रोड में बनाते हैं तो कुछ रोड में गाड़ियों की रिपेयरिंग करते नजर आते हैं । हद तो यह है कि सरकारी बोरिंग के ऊपर ही कचरा फेंकने का डब्बा रख दिया गया है और जिम्मेदार न तो बोरिंग बनवा पा रहे न ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर पा रहे ।

चांपा स्टेशन मार्ग पर विकास रिपेयर शॉप


पुलिस विभाग और नगर पालिका चांपा के अधिकारी चेतावनी देने के बाद अपना पल्ला झाड़ लेते हैं किंतु समस्या जस की तस बनी रहती है। दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण ग्राहक अपना वाहन सड़क पर रखकर दुकान में सामान लेते हैं जिससे आने जाने वाले राहगीरों को हादसे का खतरा बना रहता है।


पुलिस विभाग और नगर पालिका चांपा के अधिकारियों को चालान और जप्ती जैसी सख्त कार्यवाही करनी होगी ताकि आगे से अतिक्रमण करने वालों को नियम का डर बना रहे ।अब देखना होगा कि जनता के हित में कितनी जल्द अतिक्रमण हटाकर जनता को अतिक्रमण मुक्त सड़क मिल पाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button