बिसाहू दास महंत हॉस्पिटल चांपा में ओपीडी में ड्यूटी ना देने वाले डॉक्टर की कलेक्टर से शिकायत की गई ,कई वर्षों से एक ही जगह हैं पदस्थ…

जांजगीर चांपा 13 अक्टूबर 2023
आपको बता दें जिला जांजगीर चांपा में सबसे अच्छा हॉस्पिटल के रूप में बिसाहू दास महंत हॉस्पिटल को आसपास के क्षेत्र के लोग जानते थे ,जिला अस्पताल जांजगीर में बनने के बाद न तो यहां के जनप्रतिनिधि ,न ही शासन प्रशासन ने इसपर ध्यान दिया ।इस अस्पताल में ओपीडी के 4 घंटे भी यहां पदस्थ डॉक्टर अपनी ड्यूटी नहीं देते जबकि सैलरी लाखों में लेते हैं। अस्पताल की प्रभारी और सीएमएचओ जिला जांजगीर चांपा को कई बार इसकी मौखिक शिकायत के बाद भी कार्यवाही ना होने पर विकास तिवारी और चांपा के कुछ गणमान्य लोगों ने कलेक्टर को डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव को यहां से हटाकर अन्यत्र ट्रांसफर के लिए लिखित शिकायत किया है।

मरीज इलाज के लिए प्राइवेट क्लिनिक की शरण लेते हैं,जहां पर उन्हें लूटा जाता है और इनमें कुछ प्राइवेट क्लिनिक भी सरकारी डॉक्टरों का ही है। लोगों को आजकल पैसा कमाने की मशीन समझा जाता है, और जितना जो मरीज परेशान होगा उतना पैसा उनसे ऐंठा जाता है। क्या ऐसे डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा देना उचित है ?