छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बिलासपुर रेल हादसा :पैसेंजर ट्रेन टकराई मालगाड़ी से, जांजगीर चांपा कलेक्टर ने तुरंत मेडिकल टीम को किया रवाना,रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी, देखें पूरी खबर…

चांपा जांजगीर 04 नवंबर 2025

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल हादसा हुआ है, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई।इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है।रेलवे की तरफ से भी इसकी पुष्टि कर दी गई है।हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं ।कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।


पैसेंजर ट्रेन गेवरारोड से बिलासपुर जा रही थी, वहीं मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी।बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है।दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं. हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

📞 आपातकालीन संपर्क:
📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📍 चांपा – 8085956528
📍 रायगढ़ – 9752485600
📍 पेंड्रा रोड – 8294730162
📍कोरबा – 7869953330


यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button