भाजपा के मुख्य कार्यक्रमों में से एक भाजपा स्थापना दिवस भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जाएगा…

चांपा जांजगीर 05 अप्रैल 2026
6 अप्रैल 2026 सोमवार को स्थापना दिवस के अवसर पर जांजगीर चांपा जिले के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के आवाहन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।स्थापना दिवस की शुरूआत भाजपा कार्यालय जांजगीर में सभी कार्यकर्ताओं को सुबह आमंत्रित करते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिस संबंध में चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने मंडल चांपा के सभी कार्यकर्ता,निर्वाचित जनप्रतिनिधि,पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि उक्त दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय रूपी मंदिर में अपनी उपस्थिति देते इस कार्यक्रम का शुभारंभ करे।भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाने के पश्चात चांपा मंडल में भी संगठन के दिशा निर्देश अनुसार सभी बूथों में कमल ध्वज लगा कर कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जाएगा।

इसी तारतम्य में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गिरीश मोदी ने भी बताया कि संगठन के जिला और मंडल से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार भी झुग्गी झोपड़ी में रह रहे मोहल्लेवासियों के साथ भी झुग्गी झोपड़ी उक्त स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित करेगी और जायदा से जायदा लोगों तक इसी कार्यक्रम के द्वारा संगठन के रीति नीति और विकास कार्यों को बताया जाएगा ।




