छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
रोड एक्सीडेंट से बचाने चांपा थाना प्रभारी जय प्रकाश ने गौ माताओं को लगाया रेडियम,रोड एक्सीडेंट को लेकर कलेक्टर और एसपी ने भी चलाया कॉलर रेडियम पहनाने अभियान…

चांपा जांजगीर 10 अगस्त 2025
मवेशियों की सड़क दुर्घटना मे हुई मौतों को देखते हुए रात को पूरे अमले के साथ कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एस पी विजय कुमार पाण्डेय निकले और न केवल उनको रेडियम कॉलर लगाए बल्कि उनको सड़क से हटाया गया।

इसी कड़ी में चांपा थाना क्षेत्र में प्रभारी ने गौ माताओं को भी लगाया रेडियम कॉलर और उनके पालकों को सड़क पर न छोड़ने की अपील ।
पशुओं को रोड पर छोड़ने से उनपर होगी कड़ी कार्यवाही जिसकी जानकारी सभी पशु पालकों को भी होनी चाहिए।




