छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के संयोजक की नियुक्ति की गई,युवा समाजसेवी संजीव विश्वकर्मा बने बजरंग दल चांपा के संयोजक…

चांपा जांजगीर 14 नवंबर 2025

दिनांक 13/11/2025 को बजरंग दल के विभाग मंत्री विजय राठौर जी का चांपा रेस्ट हाउस में जोर शोर से स्वागत किया गया ।
स्वागत के पश्चात विजय राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं को जगाने एवं धर्म की रक्षा के लिए बजरंग दल की महत्वपूर्ण भूमिका है समाज में धर्म विरोधी शक्तियों पूरी तरह हिंदुओं को अलग थलग करके देश विरोधी गतिविधियों करके समाज को तोड़ने का काम कर रही है। बजरंग दल को चाहिए कि वो हिन्दू युवाओं को जोड़े और हिन्दू समाज को धार्मिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करे

उद्बोधन के पश्चात विजय कुमार राठौर जी ने जिला सहमंत्री रवि धीवर जी एवं चांपा नगर अध्यक्ष कांतिभूषण राठौर जी की उपस्थिति में बजरंग दल के नगर संयोजक के रूप में चांपा के युवा समाजसेवी विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजीव विश्वकर्मा को बजरंग दल के नगर संयोजक के दायित्व की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button