चाम्पाछत्तीसगढ़

भालेराय मैदान बना तालाब, दुकान लेने वाले परेशान,चौपाटी की जगह में भी जलभराव से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा,चांपा नगर प्रशासन को समुचित पानी निकासी का जल्द करना होगा व्यवस्था…

चांपा जांजगीर 20 अगस्त 2025

भालेराय का मैदान खेल के जगह राजनीतिक खेल का शिकार हो चुका है ,मनमाने ढंग से दुकान बनाकर पहले तो मैदान को छोटा कर दिया गया जिसमें दुकान लेने वाले व्यापारी पानी में डूबे दुकान से परेशान हैं ।वहीं दूसरी ओर चौपाटी को भी मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है । खाने पीने की चीजें ऐसे दुकानों से लेकर खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा ।

नगर पालिका परिषद चांपा को जल्द ही पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने होंगे और चौपाटी को भी सुरक्षित स्थान और पार्किंग की सुविधा के साथ शिफ्ट करने की व्यवस्था करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button