जांजगीर चांपा
आगामी विधानसभा सत्र के लिए जिला जांजगीर चांपा कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध…

जांजगीर चांपा 04 जुलाई 2023
छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का सत्रहवां सत्र मंगलवार 18 जुलाई 2023 को प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।