छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
जुर्माने के बाद भी मड़वा पावर प्लांट प्रबंधन बेपरवाह,मेन रोड कुलीपोटा में राखड़ डाला जो बरसात में बहकर नाले को बाधित कर रहा…

चांपा जांजगीर 24 नवंबर 2025
बीते दिनों ट्रक में परिवहन करते राखड़ के रोड को खराब करने के मामले में अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत केंद्र मड़वा पर जुर्माना लगाया गया था। उसी तरह राखड़ जहां भी जमीन पर डाला जाता है उसे कुछ नियम और शर्ते पूरी करने पर ही परमिशन दी जाती है ।लेकिन चांपा और आसपास के क्षेत्र में आप इन नियमों का उल्लंघन होते देख सकते हैं ।

ऐसे में इन प्लांटों पर सख्ती की जानी चाहिए़ ताकि जनता को बार बार ऐसे समस्याओं से मुक्ति मिले ।किसी भी जमीन पर राखड़ डाले जाने से आसपास कृषि भूमि पर भी असर पड़ता है और परिवहन में लापरवाही से दो पहिया वाहनों से लेकर सड़कों पर भी ।केवल जुर्माना लगाने के बजाय परमिशन लेने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।




