छत्तीसगढ़जांजगीर चांपारेलवे

सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के प्रतिनिधि हरीश ने चांपा रेलवे स्टेशन में गीतांजलि और बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की,जोनल रेलवे कार्यालय बिलासपुर में सांसदों के साथ जीएम की बैठक हुई सम्पन्न…

चांपा जांजगीर 24 जनवरी 2026

जोनल रेलवे कार्यालय बिलासपुर में रेलवे के जनरल मैनेजर के साथ क्षेत्र के सांसदों के साथ रेलवे विकास के लिए मीटिंग रखी गई थी। इस मीटिंग में चार सांसद और बाकी सांसदों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए मांग रखी।

इनमें सिर्फ कोरबा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से चांपा जंक्शन के हित की बात रखते हुए गीतांजलि एक्सप्रेस और बीकानेर पुरी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की । गीतांजलि एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पहले से भी प्रस्तावित है लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया। साथ ही तीन और ट्रेनों के ठहराव जिसमें बीकानेर पुरी एक्सप्रेस , वास्कोडिगामा और कामाख्या एक्सप्रेस की मांग सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा डीआरएम को की जा चुकी है लेकिन इस पर भी अभी तक कोई आश्वासन तक नहीं दिया गया है। पहले 3 प्लेटफॉर्म होने से ट्रेनों के ठहराव की बात पर आनाकानी की जाती थी किन्तु चौथे प्लेटफॉर्म के बन जाने से ट्रेनों के ठहराव में कोई परेशानी दिखाई नहीं देती।

बड़ी विडंबना यह है कि जांजगीर चांपा विधायक अपने क्षेत्र की बात करते हैं और सांसद शक्ति स्टेशन की ।चांपा के हित में बोलने वालो का अकाल सा छा गया है ।अब देखना यह है कि कोरबा सांसद की मांग पर जीएम बिलासपुर कितना समय लेते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button