आबकारीछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ सरकार शराब बेच सकती है तो जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए,किसी स्थान या सार्वजनिक जगह पर बोतल, डिस्पोजल फेंकने वाले और सरकार दोनों को जुर्माना और सज़ा का प्रावधान करना पड़ेगा, हनुमान धारा पर्यटन क्षेत्र चांपा हो रहा बर्बाद…

चांपा जांजगीर 06 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ में चाउर वाले बाबा से दारू वाले बाबा बने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सरकार के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने शराब भट्ठी को सरकारी किया और तब से पुलिस और प्रशासन मौन रूप से शराबियों का आतंक देख रहे ।आज की स्थिति यह हो चली है कि एक शहर में 4 से 5 सरकारी शराब की दुकान है ,लेकिन उनको पीने के लिए सुरक्षित जगह और सुविधा आज भी शहरों में नहीं है ।जांजगीर चांपा जिले में ही कई होटल और ढाबे हैं जो शराब परोसना और सुरक्षा दोनों देना चाहते हैं किंतु आबकारी विभाग भी कठिन नियमों और आम आदमी के पहुंच से ज्यादा पैसों के चलते आसानी से अनुमति नहीं दे पा रहे ।

युवकों को आसानी से शराब तो मिल जा रही लेकिन सुविधा का अभाव होने से आवश्यकता से अधिक शराब का सेवन कर लेते हैं क्योंकि उनको डर होता है कोई देख न ले कोई पकड़ के थाने न ले जाए। समय के हिसाब से उनको सुरक्षित स्थान न मिलना और सही सुविधा के वजह से आज क्राइम भी बढ़ रहा । पुलिस के पास आज प्रतिदिन शराब सेवन के लिए पैसे मांगने की शिकायत देखने मिल रही ।इन सभी पर अंकुश लगाने सरकार को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है और तबतक यदि सार्वजनिक जगह पर बोतल मिलता है तो सरकार पर जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए।

मैन रोड चांपा स्थित दुकान के सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button