जांजगीर चांपा

चुनाव-2023 के बाद होगा नये युग का आरंभ! सत्ता या संगठन में नहीं जनता के बीच, जांजगीर चांपा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष कौन होगा विधानसभा अध्यक्ष डां महंत करेंगे तय…

जांजगीर चांपा 31 जुलाई 2023



जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा की जिम्मेदारी किसे मिलेगी ये विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत तय करेंगे । यह बातें कांग्रेस नेता राघवेन्द्र पाण्डेय ने कही। वे निजी प्रवास पर चांपा आये थे। ईस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा की जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा मे नेतृत्व परिवर्तन की बात उपर लेवल पर चल रही है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से राघवेन्द्र पाण्डेय ने भी चर्चा जरूर किया है लेकिन उनका ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है। डां महंत क्षेत्र के सबसे बड़े नेता और पार्टी के संरक्षक है, संगठन का जिलाध्यक्ष पहले भी डॉ. महंत तय करते थे आने वाले समय में भी वे ही तय करेंगे । उन्होंने कहा डॉ महंत से मेरे राजनीतिक संबंध कभी नहीं रहे हैं, वे बड़े भाई जैसे है जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य की तरह सहयोग भी करते हैं। राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पिछले 28 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हूं, सत्ता और संगठन मेरा लक्ष्य नहीं था। मैं हमेशा जनता के बीच में रहा हूं। आम लोग राजनितिक रूप से मुझ पर भरोसा करते हैं यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक शक्तियों के बिना जांजगीर-चांपा के आधे अधूरे विकास और जनता के सपनों को पुरा नही किया जा सकता है लेकिन जांजगीर चांपा के हित में मेरा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले के युवा अब राजनीतिक रूप से विचार करने लगे है तथा आम लोगो की भावनाओं को देखकर यह कहा जा सकता है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद जिले में राजनितिक रूप से नये युग का आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर डॉ चरणदास महंत जो भी निर्णय लेंगे वह पार्टी की भलाई के लिए होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button