चाम्पाछत्तीसगढ़

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी नियमितीकरण व सीधी भर्ती पर रोक लगाने के मांग को लेकर जा रहे हैं अनिश्चिलकालिन हड़ताल में,काली पट्टी लगाकर कर रहे काम…

चांपा जांजगीर 25 जुलाई 2024


रायपुर/ छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ नियमितीकरण एवं स्थायीकरण के मांग सहित सीधी भर्ती पर रोक लगाने के मांग को लेकर वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी/वाहन चालक/कम्प्युटर आपरेटर/कार्यालय सहायक/दैनिक श्रमिक/तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक लोग दिनांक 11.08.2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जा रहे है! छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने  वन मंत्री जी से जगदलपुर सर्किट हाऊस में मुलाकात किया और वन विभाग में वन रक्षक, वाबन चालक के पदों पर हो रहे सीधी भर्ती पर रोक लगाने हेतु निवेदन किया गया जिस पर वन मंत्री जी ने कहा कि मैंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को बोल दिया हुं अभी भर्ती नही किया जायेगा भर्ती रूक जायेगा का आश्वासन दिया गया उस समय सर्किट हाऊस में मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर, वन मंडलाधिकारी बस्तर,  कलेक्टर बस्तर, व एसडीएम बस्त मौजुद रहें! उनके समक्ष ही भर्ती पर रोक का आश्वासन दिया गया है! किन्तु प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने भर्ती पर रोक लगाने हेतु आज दिवस तक पत्र जारी नही किया है, जो चिंता का विषय है, अब देखना यह है कि वन मंत्री जी अपने किये हुऎ वादों पर कितना खरा उतरते है!
संगठन के पदाधिकारी मुख्य मंत्री,उप मुख्य मंत्री, वन मंत्री, वित्त मंत्री, जी से लगातार मुलाकात कर रहे है अब देखना यह है कि वन मंत्री जी भर्ती पर रोक लगाने के लिये कितने प्रतिबद्ध है!

दैनिक वेतन भोगी कल से काला पट्टी लगाकर सरकार का ध्यानाकर्षण कराते हुए कार्य करेंगें  जो निरंतर 03 अगस्त तक चलता रहेगा उसके बाद 04 अगस्त से सभी मंत्रियों के बंगले का घेराव किया जायेगा, तथा दिनांक 11.08.2024 से मंत्रियों के बंगला का घेराव किया जायेगा जिसमें वन मंत्री केदार कश्यप जी, माननीय अऱूण साह जी, विजय शर्मा जी, ओ. पी. चौधरी जी, मुख्य मंत्री जी जसपुर के बंगला का घेराव किया जायेगा!

मोदी के गारंटी के संबंध में वित्त मंत्री जी ने विस्तार से बताया कि  अनियमित एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, स्थाकीरण किया जायेगा करके वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने विडियों जारी किया हुआ है! विजय बघेल जी ने भी विडियो जारी किया है!

जब तक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं स्थायीकरण नही हो जाता तब तक वन विभाग में किसी भी तृतिय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती ना करें!  वही दुसरी ओर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 04-05 माह से वेतन भुगतान नही किया जा रहा है तथा 4,000 श्रम सम्मान राशि को रोककर रख दिया गया है जिसके कारण दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है!

महासमुंद जिला के बागबाहरा परिक्षेत्र में तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिकों को 50 रूपया के स्टाम्प पेपर में लिखकर शपथ पत्र मंगवाया जा रहा है जिसके कारण तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक लोग परेशान है जिसके कारण महासमुंद जिला यूनियन में संविदा में पदस्थ उप प्रबंध संचालक को हटाने की मांग कि जा रही है सांथ में लेखापाल बनकर बैठे अशोक शुक्ला को भी महासमुंद जिला युनियन से हटाने की, मांग पर अड़े है दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ते. प. गोदाम सुरक्षा श्रमिक!

देखना यह है कि क्या गोदाम सुरक्षा श्रमिकों के वेतन विसंगति में सुधार आयेगा या नही!

हड़ताल में जाने के लिय पुरे छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कमर कस चुके है!

जांजगीर चांपा वन मंडल के दैनिक वेतन भोगी काली पट्टी लगाकर शासन के विरुद्ध में काम कर रहे हैं , जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष नरेश पटेल, महेंद्र यादव ,ओमप्रकाश तिवारी, गीतांजलि सिंह ठाकुर ,तीर्थ सिंह गौड़, मदन बंजारे, सूरज दास महंत महेंद्र आदि लोग विरोध में लगाए है काली पट्टी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button