छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
मनमाने तरीके से चल रहा राखड़ का परिवहन और निपटान,जिला मुख्यालय से लगे गांव में नियमों को ताक पर रखा जा रहा,मड़वा प्लांट पर लगाम कब ?

चांपा जांजगीर 03 दिसंबर 2025
किसी भी प्लांट से निकलने वाले कचरे का प्रबंधन नियमों को ध्यान में रखकर करना होता है किन्तु चांपा जांजगीर जिले के आसपास आपको राखड़ किसी भी खेत या जमीन पर बिना किसी नियम और प्रबंधन के देखने को मिल जाएगा । यहां तक कि परिवहन में भी नियमों की अनदेखी की जाती है और राहगीरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

जांजगीर चांपा के मध्य घुडी नाला के पास दर्राभाटा गांव में कई सौ ट्रक राखड़ को खुले में डाला जा रहा है बरसात में यह राखड़ बहकर नाला में भी चला गया है। लेकिन अभी तक इसपर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की गई है ।




