जांजगीर चांपा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री से की विभिन्न मांग,चांपा जंक्शन में गीताजंली एवं कामाख्या एक्सप्रेस की मांग को भी किया शामिल…

चांपा जांजगीर 13 मार्च 2026
जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से सौजन्य भेंट कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित जांजगीर–चांपा लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण जनहितकारी मांगों से अवगत कराया।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली किसी एक प्रमुख ट्रेन का नाम महान संत, समाज सुधारक एवं सतनाम पंथ के प्रवर्तक संत गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर रखने तथा खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा नई रेल परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित गिरौदपुरी रेलवे स्टेशन का नाम संत गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर रखने का आग्रह की।
साथ ही नैला में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, मिशन अस्पताल चांपा समपार पर अंडरब्रिज निर्माण, नहरिया बाबा मंदिर के समीप श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुट ओवरब्रिज निर्माण, रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नैला जांजगीर में गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित चांपा में गीतांजलि एक्सप्रेस एवं कामाख्या–कर्मभूमि एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी।

उन्होंने कहा जांजगीर–चांपा लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मेरा सतत प्रयास जारी रहेगा। रेलवे से जुड़े मुद्दे हों या जनहित से संबंधित अन्य आवश्यकताएँ—क्षेत्र की जनता के हित में हर संभव पहल करती रहूंगी।
चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन की बहुप्रतीक्षित मांग को शामिल करने विकास तिवारी और राजेश तिवारी ने सांसद जी से निवास पर जाकर इन मांगों को पुनः शामिल करने दिया था पत्र ,जिसपर मांगों को शामिल करने माननीय सांसद को बहुत बहुत धन्यवाद




