छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्लांट के ओवरलोडिंग ट्रक हादसों को दे रहे न्यौता,खराब कर रहे चांपा शहर के रोड , यातायात विभाग ने मूंद रखी हैं आंख,नो एंट्री की उड़ी धज्जियां…

चांपा जांजगीर 15 जनवरी 2026

चांपा शहर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो एंट्री है जिसमें भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है लेकिन गेमन पुल के पास से होकर प्लांटों के ट्रक धड़ल्ले से नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ।इस जगह पर परिवहन विभाग के अधिकारी आंख मूंद कर अपनी ड्यूटी करते देखे जा सकते हैं । लगभग सभी ट्रकों पर अतिरिक्त 1 फीट तक डाला को बढ़ाकर लगाया गया है जिससे ओवरलोड सामग्री परिवहन किया जाता है । इन सभी पर कार्यवाही न किया जाना गोलमाल की तरफ इशारा कर रहा ।

ओवरलोड की समस्या से वाहनों की ब्रेकिंग पर असर पड़ता है , पिछले दिनों भोजपुर रोड में एक बाइक चालक के साथ हुआ एक्सीडेंट इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। शहर की सड़क भी ओवरलोड से जल्द खराब हो रही है। विभाग को इन सभी पर निर्णायक कार्यवाही की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button