छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सड़कों पर हो रहे हादसों का कारण ड्राइविंग स्कूलों की अनदेखी,शासन से लेकर जनता तक सड़कों के नियम को लेकर नहीं जागरूक,NH 49 में बीती रात फिर हुआ हादसा…

चांपा जांजगीर 26 नवंबर 2025

सड़कों पर चलने केवल हेलमेट लगाना ही नियम नहीं अपितु सड़कों पर स्पीड से लेकर मिरर की आवश्यकता को भी समझना बहुत जरूरी है।वर्तमान में पुलिस द्वारा हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जो स्कूल सड़कों और वाहन की पूरी जानकारी चालक को दे सकते हैं उनकी अनदेखी की जाती है ।

NH49 जिसमें हो रहे हादसे

NH49 ट्रांसपोर्ट की दृष्टि से बहुत ही मुख्य मार्ग है जो कि 4 राज्यों को जोड़ता है । छत्तीसगढ़ झारखंड उड़ीसा और पश्चिम बंगाल इस मार्ग से जुड़े हैं। लेकिन इस मार्ग पर किस लेन में कितनी स्पीड होनी चाहिए उसको लेकर एक भी संकेतक आपको कही भी देखने नहीं मिलेगा ।वहीं हाईवे पर स्पीड ब्रेकर मनमर्जी से बना दिया गया है जो कि अचानक ब्रेक लगाने से एक्सीडेंट का कारक बनता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button