
चांपा जांजगीर 07 अक्टूबर 2025
👉 रात्रि 2.30 बजे की है घटना

06 अक्टूबर की रात्रि में प्रतीक पटेल पिता मन्नू लाल पटेल निवासी चांपा मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति थाना चौक चांपा के लॉटरी ड्रॉ का कार्य पूर्ण कर बाकी सदस्यों से चर्चा के उपरान्त रात्रि 2 बजे घर जाने निकले रास्ते में उन्होंने 1 व्यक्ति को देखा जिसका सिर पर चोट के कारण काफी खून बह रहा था । उन्होंने तुरंत उस घायल व्यक्ति को कार में डाला और बीडीएम हॉस्पिटल चांपा ले जाकर उनको एडमिट किया ।घायल व्यक्ति का नाम सूजन चौहान निवासी करतला बताया जा रहा है।




