चांपा

नगर पालिका चांपा को स्विमिंग पुल बनाने और टूटे विश्वेश्वरैया द्वार पुर्ननिर्माण की मांग ,समाज सेवकों ने दिया जल्द बनाने अल्टीमेटम…

जांजगीर चांपा 29 अगस्त 2023

नगर पालिका क्षेत्र में इंजीनियरों के प्रतीक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या जी के नाम पर गौरव पथ में द्वार बनाया गया था, कोरोना लॉकडाउन के समय ट्रक से टक्कर के कारण एक हिस्सा टूट गया था जिसे नगर पालिका ने तोड़कर हटा दिया ,लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी उसके पुनर्निर्माण को चालू नहीं किया गया ।

विश्वेश्वरैया द्वार
वर्तमान स्थिति

इसके पुनर्निर्माण के साथ कई मांग को लेकर समाज सेवी विकास तिवारी के द्वारा जनता के समर्थन से 3 मई 2022 को धरना के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया था, आश्वासन मिलने के साल भर बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, और भी संगठन द्वारा इसको पुर्ननिर्माण की मांग भी की जा चुकी है,जिसके कारण पुनः स्मरण पत्र देकर जल्द कार्य शुरू करने का अल्टीमेटम नगर पालिका चांपा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिया गया है।

तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए

हसदेव नदी चांपा से होकर गुजरती है जिसपे कुदरी बैराज बनाकर शासन द्वारा मड़वा प्लांट के लिए पानी का दोहन किया जाता है, इस बैराज में डूबने से कई बच्चों की जान जा चुकी है लेकिन अभी तक चांपा शहर में स्विमिंग पूल बनाकर बच्चों को तैराकी सिखाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा । इसपर भी संज्ञान लेते हुए स्मरण पत्र के साथ स्विमिंग पूल की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button