छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
नवनिर्वाचित सरपंच भगवती मरकाम के अंत्येष्टि में शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव गिरधारी यादव ने शोकसभा मे दी श्रद्धांजलि, ऐतिहासिक जीत के बाद असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में है शोक का माहौल…

चांपा जांजगीर 28 फरवरी 2025
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जाटा बहेराडीह की नवनिर्वाचित सरपंच भगवती चंद्रकुमार मरकाम का बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। भगवती मरकाम ने 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
उनकी जीत के बाद गांव में भव्य विजय रैली निकाली गई थी। ग्रामीणों ने घरों में आरती सजाकर उनका स्वागत किया और महिलाओं ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद दिया। लेकिन, 26 फरवरी की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
गुरुवार को उनके गृह ग्राम जाटा में अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव गिरधारी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया ।





