
चांपा जांजगीर 18 अगस्त 2025
शिवनगर क्षेत्र के एकमात्र मार्ग जिसमें से होकर गैस वाहन, विद्युत विभाग की गाड़ी से लेकर एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियां जा सकती हैं। इस मार्ग को रेलवे चांपा के द्वारा बंद कराया जा रहा है ।

आमजनता रेलवे के इस लोक विरोधी कार्य से क्रोधित हो चक्काजाम करने की तैयारी में हैं।

बच्चों को स्कूल ले जाने वाहन भी इस मार्ग का ही प्रयोग करते हैं ।कई सौ परिवार के इस मार्ग को बंद करना बहुत ही चिंता का विषय है ।
रेलवे के द्वारा इस कार्य से क्रोधित विधायक जांजगीर चांपा व्यास कश्यप भी मौका में आकर रेलवे का निर्णय का विरोध जता रहे हैं।

अब देखना यह है कि रेलवे का रवैया संवेदनशील होगा या जनता के अहित में काम होगा ।




