छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हसदेव नदी पर गेमन पुल के साथ नए पुल बनने का रास्ता साफ़,लेकिन पूर्व में चिन्हांकित अतिक्रमण वाले सभी दुकानों को छोड़कर खाना पूर्ति क्यों ? तहसीलदार से शिकायत के बाद इन अतिक्रमण पर कार्यवाही कब ?

चांपा जांजगीर 7 फरवरी 2026

लछनपुर से गेमन पुल तक स्थित लगभग सभी अतिक्रमण किये हुए दुकानों पर पटवारी और उनकी टीम ने कुछ वर्ष पहले क्रॉस कर चिह्नित किया था। इन सभी दुकानों का निर्माण तोड़ना आवश्यक है जिसकी शिकायत मार्च 2024 में जांजगीर तहसीलदार के पास की गई है ।लेकिन फरवरी 2026 में केवल नए पुल के रास्ते आने वाले कुछ दुकानों को तोड़कर खाना पूर्ति की जा रही ।

चांपा क्षेत्र में भी आने वाले कुछ दुकानों को तोड़ना प्रस्तावित है ।लंबे अरसे से नए पुल की मांग चांपा क्षेत्र की जनता द्वारा की जा रही थी ।अब इसके मार्ग प्रशस्त होने से जनता को राहत मिलेगी ।

पूर्व में चिन्हांकित लछनपुर क्षेत्र के सभी अतिक्रमित दुकानों के आगे ट्रक रिपेयरिंग और विभिन्न कार्यों के लिए रास्ते में गाड़ियां खड़ी रहती है जिनसे आये दिन हादसे का भी खतरा बना रहता है । प्रशासन को जल्द ही बाकी दुकानों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी ताकि जनता को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button