छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
चांपा जांजगीर के मध्य हसदेव नदी पर नवीन पुल समेत 3 कार्यों की जल्द मिलेगी स्वीकृति,विधायक व्यास कश्यप ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की मांग…

चांपा जांजगीर 03 अक्टूबर 2025

जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप के द्वारा लोक निर्माण विभाग/उपमुख्यमंत्री अरुण साव से जर्जर गेमन पुल की जगह नए पुल, घुंडी नाला में उच्च स्तरीय पुल और जांजगीर से पीथमपुर बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर तक रोड निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र भेजा गया था। जिसके जवाब में 14 सितंबर 2025 को उपमुख्यमंत्री कार्यालय से विधायक महोदय को आगे की स्वीकृति के लिए अवगत कराया गया है।

जिले वासियों को बहुत समय से इन सभी पुल और रोड की आवश्यकता थी जिसके अब जल्द पूरा होने की उम्मीद है ।




