छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

परिवहन विभाग जांजगीर चांपा में पदस्थ बाबू महेश भारती क्यों रोक रहा कुछ फाइल और लाइसेंस ? विभागीय कर्मचारियों के द्वारा भी  किया जाता है नापसंद…

चांपा जांजगीर 11 दिसम्बर 2025

जिला मुख्यालय जांजगीर में परिवहन विभाग का ऑफिस जर्वे (च) ग्राम में बनाया गया है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अधिकारी ने आवश्यकता से अधिक अधिकार महेश बाबू को दे रखा है जिसपर अपना आधिपत्य जताते हुए बाबू मनमानी पर उतर आया है ।

किसी व्यक्ति का फाइल या लाइसेंस एक दिन में अप्रूव हो जाता है वहीं कई फाइलों को महीने भर इंतजार के बाद भी अप्रूवल नहीं मिलता । हालही में कुछ व्यक्तियों का लाइसेंस पिछले 10 दिनों से महेश बाबू के पास लंबित है । इस बारे में बात करने पर महेश बाबू के द्वारा इंटरनेट और शासन की साइट का हवाला दिया जा रहा।

अब देखना यह है कि वाकई गलती शासन के वेब साइट की है या महेश बाबू जानबूझकर व्यक्तिगत लाभ लेने जनता का काम देर में करते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button