जांजगीर चांपासामाजिक

भगवान परशुराम भवन चांपा में महिला जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित , संस्कृति और समाज की कुरीतियों से कराया गया अवगत..

19 जून 2023

दिनांक 18 जून 2023 को भगवान परशुराम भवन चांपा में अमृता पांडे के संचालन में महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नपूर्णा सोनी और डॉ मंजू राठौर के मार्गदर्शन में आजकल होने वाले लव जिहाद तथा हमारे सनातन धर्म और संस्कृति के बारे में स्कूली बच्चियों एवं कॉलेज की छात्राओं को जागरूक करने जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नपूर्णा सोनी ने वेशभूषा से लेकर बड़ों का आदर सम्मान कभी भूलना नहीं चाहिए जैसी चीजें स्कूली बच्चों और कॉलेज की लड़कियों को बताया ,डॉ मंजू राठौर ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एक उम्र के बाद हार्मोन संबंधी जानकारी जिसके कारण लड़कियां सही गलत का निर्णय नहीं ले पाते और पढ़ाई लिखाई छोड़ कर दूसरों के इशारों पर चलने लगते हैं उसे समझाया।

कार्यक्रम की संचालिका अमृता पांडे ने आस पास हो रहे घटना के बारे में बच्चों को बताया और कहा कि सभी लड़कियों को इंडिपेंडेंट होना चाहिए और स्वयं निर्णय की क्षमता होनी चाहिए। कई बार घर में मां पिता के झगड़ों के कारण बच्चे बहक जाते हैं जिसकी जिम्मेदारी पालकों की भी है । देर रात तक बच्चियों को बाहर छोड़ना और उनकी जानकारी ना लेना हाई सोसाइटी का फैशन हो गया है यह भी इसका एक प्रमुख कारण है। लड़कियों को अपना मोबाइल नंबर किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देना चाहिए इस तरह की जानकारी सभी बहनों को समझाइश कर दी गई।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button