छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
चांपा की चौपाटी में लगे घटिया पेवर ब्लॉक टाइल्स, वाहन प्रवेश वाली जगह में 80 मिमी का टाइल्स और वहन क्षमता M 30 होना अनिवार्य, सीएमओ ने कही जांच की बात…

चांपा जांजगीर 21 अप्रैल 2026
पिछली कांग्रेस की सरकार में चांपा में चौपाटी का कार्य स्वीकृत हुआ था लेकिन इसका निर्माण भाजपा के शासन काल में हो रहा ।चौपाटी में लगने वाले पेवर ब्लॉक इतने खराब हैं कि बिना लोगों और वाहन चले ही टूट जा रहे ।यदि चौपाटी शुरू होती है तो 1 माह के भीतर चौपाटी को चौपट होने से कोई नहीं रोक पाएगा ।


इस बारे में नगरपालिका चांपा सीएमओ सोनवानी को शिकायत करने पर उनके द्वारा EE राठौर के द्वारा जांच की बात कही गई है। जांच में टाइल्स सही पाई जाती है या 1 माह में चौपाटी होगी चौपट यह देखने का विषय है ।




