छत्तीसगढ़जांजगीर चांपादेश विदेश

रायपुर का पासपोर्ट ऑफिस 30 दिन में बनने वाले पासपोर्ट के लिए 90 दिन का समय ले रहा,सारे कागजात जमा कर प्रोसेस करने के बाद भी रायपुर बुलाकर जनता को कर रहा प्रताड़ित, देखें न्यूज़…

चांपा जांजगीर 30 दिसम्बर 2025

पासपोर्ट बनने में सामान्यतः 30-45 दिन लगते हैं, लेकिन तत्काल सेवा में यह प्रक्रिया 1-7 दिन में पूरी हो जाती है, हालांकि इसमें ज़्यादा फीस लगती है और यह पुलिस वेरिफिकेशन के नतीजे पर भी निर्भर करता है. यह समय पुलिस वेरिफिकेशन और आपके आवेदन की जटिलता पर निर्भर करता है।

सारे कागजात पूरे होने के बाद 90 दिन में मिला पासपोर्ट

सामान्य पासपोर्ट (Normal Passport):

  • समय: लगभग 30 से 45 दिन।
  • प्रक्रिया: इसमें आवेदन, पुलिस वेरिफिकेशन (ऑनलाइन या ऑफलाइन) और फिर पासपोर्ट का डाक द्वारा आपके पते पर भेजा जाना शामिल है।

तत्काल पासपोर्ट (Tatkal Passport):

  • समय: 1 से 3 या 7 दिन (जमा करने के दिन को छोड़कर)
  • फायदे: यह जल्दी चाहिए (जैसे इमरजेंसी ट्रैवल के लिए) उन लोगों के लिए है।
  • ध्यान दें: इसमें ज़्यादा फीस लगती है और सभी डॉक्यूमेंट सही होने चाहिए, वरना देरी हो सकती है।

पासपोर्ट सेवा केंद्र में सारे कागजात देख कर ही फॉर्म लिया जाता है लेकिन कुछ एजेंट की मिलीभगत से और अधिकारियों की लापरवाही का भुगतान आम जनता को करना पड़ रहा है। यहां तक कि दोबारा उन्हें कागजात जमा करने के नाम से 2_3 माह की वेटिंग का अपॉइंटमेंट लेकर रायपुर आने मजबूर होना पड़ रहा है जबकि यह कार्य ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है या नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से भी लिया जा सकता है। विदेश मंत्रालय के सभी अधिकारी कर्मचारी को आम जनता के लिए अपनी सेवा पूरी ईमानदारी से देनी चाहिए ।पुलिस का वेरिफिकेशन भी आजकल 1_2 हफ्ते में पूरी हो जा रही लेकिन पासपोर्ट देने में 2_3 माह का समय लगना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button