छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कर्मचारियों को यमलोक पहुंचाते छत्तीसगढ़ के प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज के हर साल होते हादसे चिंताजनक, प्रशासन को पूरे प्लांट की सघन जांच की आवश्यकता…

चांपा जांजगीर 24 अप्रैल 2026

प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा क्षेत्र में स्थित पावर एंड स्टील प्लांट है , इसकी मशीनरी से हर साल मजदूरों को घायल होना पड़ता है या उनकी मौत हो जाती है । हर साल इस प्लांट में होते हादसे इसकी मशीनरी और सुरक्षा की सघन जांच की ओर इशारा करती है । कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सघन जांच की आवश्यकता है।

ओवरलोडिंग ट्रक की शिकायतें होने के बाद भी परिवहन विभाग एक कार्यवाही तक नहीं कर पाता । परिवहन विभाग की मिलीभगत के चलते सड़के खराब हो रही और जनता को जान के लाले पड़ रहे ।परिवहन विभाग के एएसपी उदयन बेहार अब इस पर क्या कार्यवाही करेंगे यह भी देखने का विषय है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button