छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हसदेव नदी की सफाई के लिए भाजपा नेता और हसदो सेवा प्रकल्प के सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 3 किमी नदी सफाई के लिए पहले भी हुई थी मांग…

चांपा जांजगीर 28 अप्रैल 2026

पुण्य सलिला माँ हसदो नदी जांजगीर चांपा जिला की जीवन रेखा है किन्तु वर्तमान समय में औद्योगिक प्रदूषण, अवैध उत्खनन एवं अतिक्रमण से विलुप्ति की कगार पर शीघ्रातिशीघ्र पहुँचने की प्रबल संभावना है।

विदित हो कि हसदो सेवा प्रकल्प के द्वारा सन् 2013-14 में जनजागरण रैलियो, गोष्ठियों एवं जनसंपर्क के माध्यम से तत्कालिन शासन, प्रशासन से केन्द्र सरकार की योजना नमामि देवी गंगे एवं मध्यप्रदेश सरकार की योजना नमामि देवी नर्मदे की घोषणा एवं क्रियान्वयन को देखकर हम सभी क्षेत्रवासियों के द्वारा नमामि देवी हसदो प्रोजेक्ट के माध्यम से तपसीधाम एनीकट चांपा से लेकर कुदरी बैराज चांपा लगभग 3 किलोमीटर की लंबाई तक स्वच्छता हेतु मांग की थी तथा तत्कालिन समय में सी.एस. आर. मद से लगभग 2 करोड़ रूपये की राशि के व्यय हेतु विकास कार्य प्रस्तावित होने की समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात भी हुआ था।हसदो सेवा प्रकल्प के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा हजारों की संख्या में नदी की सफाई शीघ्र करने हेतु विशाल रैली का आयोजन करते हुऐ शासन-प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया था,किन्तु क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी माँग पूरी नही होने से वर्तमान समय में मॉ हसदो की स्थिति और भी दयनीय हो गयी है।इसी तारतम्य में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जाँजगीर-चाँपा जिलाधीश जनमेजय महोबे से भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कोमल पाण्डेय ने सौजन्य भेंट करते हुऐ सी.एस.आर. या अन्य शासकीय मदो के उपयोग एवं जनसहयोग से मॉ हसदो का कायाकल्प करने हेतु ज्ञापन सौंपा है,जिलाधीश ने इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुऐ शीघ्र कार्यवाही का ठोस आश्वासन दिया है,इस अवसर पर आदर्श पाण्डेय भाजयुमो महामंत्री नगर मंडल चाँपा एवं हसदो सेवा प्रकल्प के सदस्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button