छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

रिसेप्शन से लौटते वक्त कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,3 की हुई मौत,पुलिस हादसे की जांच में जुटी…

चांपा जांजगीर 28 अप्रैल 2026

अभिषेक सराफ संग राजनंदिनी सोनी के श्रीराम मंगलम भवन ,चांपा से रिसेप्शन से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

सोनी – सराफ परिवार के विवाह की सारी खुशियां मातम में बदली

वैवाहिक रस्मों की शहनाई अभी थमी भी नहीं थी कि कोरबा के सोनी परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा । अशोक कुमार लोचन प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के संचालक तथा दूल्हा अभिषेक सराफ और राजनंदिनी सोनी के वैवाहिक रिसेप्शन समारोह का आयोजन श्रीराम मंगलमय भवन चांपा में दिनांक 27 अप्रैल, 2026 दिन सोमवार  देर रात तक जारी रहा। फिर समधिरों, भोजन और अंत मे बिदागरी के पश्चात वधू पक्ष के लोग लौट रहे थे कि उनकी कार फरसवनी-चांपा टोल नाका के आगे ही बढी थी कि रात्रि लगभग 02 बजें के आस-पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।

हादसे का विवरण निम्नानुसार है :

समय- बीती रात लगभग 2:00 बजें

स्थान- चांपा-फरसवनी टोल नाका के आगे,चांपा क्षेत्र

हादसा- श्रीराम भवन चांपा के रिसेप्शन समरोह से लौट रही कार दुर्घटना ग्रस्त

नुकसान- 03 लोगों की मौके पर मौत , 03 घायल, सराफ सहित स्वर्णकार समाज में शोक की लहर

मृतकों में- कोरबा के सोनी परिवार का ढाई वर्ष साल का मासूम भी शामिल हैं ।

किसे पता था कि यह सफ़र आख़िरी सफर ही होगी! सर्वत्र शोक व्याप्त ।

प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए तथा सराफ परिवार के शशिभूषण सोनी ने बताया कि अभिषेक – राजनंदिनी परिवार की शादी की रस्में पूरी कर खुशी-खुशी घर लौट रहे थे परन्तु किसे पता था कि यह सफर आखिरी सफर बन जायेगा । हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके सहित स्वर्णकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई । इधर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं ।

जहां मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां मातम पसरा हुआ हैं

सोनी परिवार पर टूटे इस कहर ने सबको झकझोर कर रख दिया हैं । जहां दिनांक 27 अप्रैल 2026 कल तक मंगल गीत गूंज रहे थे , आज वहां मातम पसरा हुआ हैं ।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति के सचिव शशिभूषण सोनी तथा केंद्रीय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष जयदेव सोनी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और सद्गति प्रदान करे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे ।शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति मिले ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button